Begin typing your search above and press return to search.

गौठान पर आए जवाब से बिफ़रा विपक्ष.. “राज्यपाल के अभिभाषण पर अलग आंकडा.. जवाब में अलग आँकड़ा.. मंत्री जो बोल रहे वो अलग आँकड़ा..किसे सही मानना है” भाजपा और छजका ने प्रश्नकाल तक बहिर्गमन किया

गौठान पर आए जवाब से बिफ़रा विपक्ष.. “राज्यपाल के अभिभाषण पर अलग आंकडा.. जवाब में अलग आँकड़ा.. मंत्री जो बोल रहे वो अलग आँकड़ा..किसे सही मानना है” भाजपा और छजका ने प्रश्नकाल तक बहिर्गमन किया
X
By NPG News

रायपुर,6 मार्च 2020। गौठान से जुड़े सवाल पर आए जवाब को लेकर विपक्ष ने हंगामा कर दिया। और तीन अलग अलग जवाब का हवाला देते हुए सवाल किया कि सही किसे माने और प्रश्नकाल तक के लिए बहिर्गमन कर दिया।

कोटा विधायक रेणु जोगी ने प्रश्न किया
“कितने गौठानों का निर्माण किया गया.. और उन पर कितनी राशि व्यय हुई.. क्या गौोटानों के लिए समिति बनाई गई है .. शेड में ख़र्च राशि और कितने चरवाहे हैं”

इस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब दिया
“ 1771 गौठान बन चुके हैं,इनमें 17132 लाख खर्च हुए हैं..शेड के लिए 591 लाख ख़र्च हुए हैं..अभी दस हज़ार प्रति गौठान दिया जाना है”

इस पर विपक्ष ने हंगामा कर दिया। विपक्ष की ओर से कहा गया
“राज्यपाल के अभिभाषण में अलग आँकड़ा है.. मंत्री जो कह रहे हैं वो अलग आँकड़ा है.. और जो जवाब है वो अलग आँकड़ा है.. “
इसके बाद भाजपा और छजकां के सदस्यों ने शून्यकाल तक के लिए बहिर्गमन कर दिया।

Next Story