Begin typing your search above and press return to search.

मंत्रालय में गांधी प्रतिमा पर विपक्ष का आरोप.. पुरानी खंडित मूर्ति लगाकर नए का लिया भुगतान.. गांधी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार.. विपक्ष का स्थगन अग्राह्य.. हंगामा..

मंत्रालय में गांधी प्रतिमा पर विपक्ष का आरोप.. पुरानी खंडित मूर्ति लगाकर नए का लिया भुगतान.. गांधी की प्रतिमा में भ्रष्टाचार.. विपक्ष का स्थगन अग्राह्य.. हंगामा..
X
By NPG News

रायपुर,5 मार्च 2021। शून्यकाल शुरु होते ही विपक्ष ने गांधी प्रतिमा में भ्रष्टाचार के एक ऐसे मामले का सदन में ऐसा बम फोड़ा कि सदन देर तक चूपचाप सुनते ही रह गया।
वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन ने सदन से कहा –
“मंत्रालय में गांधी जी की नई मूर्ति की नाम पर पुरानी खंडित मूर्ति लगाकर उसका खर्च बता दिया गया.. यहीं तक मसला नहीं रुका.. बल्कि उसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री से भी करा दिया”
इस के साथ ही नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत समूचे विपक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप को लगाते हुए स्थगन पेश किया।
इस आरोप के साथ ही सदन में तब शोरगुल बढ़ गया जबकि विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही पक्ष तेज़ी से बोलने लगे।मंत्री अमरजीत भगत भी कुछ बोलने लगे लेकिन शोरगुल में कुछ सूनाई नहीं दिया।
इस शोरगुल के बीच सभापति धर्मजीत सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा
“यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मसला है.. इस को हम पूरे तथ्यों के साथ रखना चाहते हैं.. हमें सदन में चर्चा का अवसर दीजिए”
सदन में वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने कुछ काग़ज़ भी दिखाए और कहा ये आदेश की कॉपी है.. जो भ्रष्टाचार का प्रमाण है।
सदन में तेज शोरगुल और हंगामे के बीच आसंदी ने सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Next Story