Begin typing your search above and press return to search.
ओपन परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ायी गयी… देखिये कब तक भर सकेंगे आप फार्म… देना होगा ये अतिरिक्त शुल्क

रायपुर 30 मार्च 2021। ओपन परीक्षा में परीक्षा फार्म नहीं भर पाये अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी गयी है। अब अभ्यर्थी 6 अप्रैल तक भर सकेंगे। परीक्षार्थी 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक फार्म भर सकेंगे।
इससे पहले भी दो बार परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ायी जा चुकी है। इससे पहले सामान्य रूप से फार्म भरने की तारीख 31 जनवरी तक थी। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तारीख 4 मार्च 2021 तक बढ़ाई गयी थी। अब फिर से इस तारीख को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन की इजाजत दी गयी है।
Next Story
