Begin typing your search above and press return to search.

संगठन की सर्जरी में एक व्यक्ति…एक पद का फार्मूला, विधायक शैलेष पांडेय के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था प्रमोद ने, चौलेश्वर की नियुक्ति से नाराज थे स्पीकर डॉ महंत

संगठन की सर्जरी में एक व्यक्ति…एक पद का फार्मूला, विधायक शैलेष पांडेय के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था प्रमोद ने, चौलेश्वर की नियुक्ति से नाराज थे स्पीकर डॉ महंत
X
By NPG News

रायपुर, 2 अक्टूबर 2021। कांग्रेस में ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर चर्चाओं के बीच जब विधायकों का दिल्ली दौरा तेज हो गया है, तब कांग्रेस में नियुक्तियों ने नई बहस छेड़ दी है। पहले नीरज पांडेय को एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल को यूपी चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाने का आदेश जारी हुआ, लेकिन चौंकाया तीसरे आदेश ने… एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देर शाम आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ के चार प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और चार जिलों के अध्यक्ष को बदल दिया।

चर्चा इस बात को लेकर है कि बिलासपुर शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने विधायक शैलेष पांडेय को 6 साल के लिए निष्कासित करने का प्रस्ताव लाया था तो जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर से विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत नाराज थे। वे खुलकर अपनी नाराजगी जता चुके थे। वैसे प्रमोद नायक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। इसी तरह द्वारिकाधीर यादव संसदीय सचिव हैं। उत्तम वासुदेव युवा आयोग और पंकज शर्मा भी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं।

इस तरह देखा जाए तो एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अटल श्रीवास्तव और गिरीश देवांगन भी निगम मंडल में हैं। वहीं, दूसरा वर्ग इसे एक खेमे के लोगों को हटाने और दूसरे खेमे के लोगों की नियुक्ति से भी जोड़कर देख रहा है। संचार विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीच भी समन्वय और संवाद में कमी की बातें आ रही हैं। त्रिवेदी पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष भी हैं।

Next Story