Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी की खुदकुशी के एक घंटे बाद पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत……वेलेंटाइन डे पर हुई थी दोनों की शादी, तीन महीने में ही टूट गया साथ…. साथ जली दोनों की चिता

पत्नी की खुदकुशी के एक घंटे बाद पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत……वेलेंटाइन डे पर हुई थी दोनों की शादी, तीन महीने में ही टूट गया साथ…. साथ जली दोनों की चिता
X
By NPG News

राजनांदगांव 29 मई 2021। …पत्नी की मौत के एक घंटे बाद बाद ही पति की भी सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। मौत के बाद गांव से जब दोनों पति-पत्नी की एक साथ अर्थी निकली…तो पूरा गांव रो पड़ा। तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पत्नी का नाम यांशिका और पति का नाम मिनेश वर्मा है। घटना राजनांदगांव के गंडई थाना क्षेत्र के धोधा गांव का बताया जा रहा है।

दरअसल मिनेश वर्मा और यांशिका की शादी इसी साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन हुआ था। पति-पत्नी के बीच कुछ बातों पर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति अपने काम पर चला गया, इधर पत्नी ने विवाद की वजह से गुस्से में घर पर फांसी लगा लिया। घरवालों ने जब पत्नी को फांसी पर लटके देखा तो तुरंत पति मिनेश वर्मा को फोन किया।

पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति बैचेन हो गया। बाइक से वो अपने गांव धोधा लौट रहा था, इसी दौरान हनईबन चौराहे के बाद ट्रक ने मिनप को बुरी तरह से कुचल दिया। इस घटना में उसकी भी मौत हो गयी। एक घंटे के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत हो गयी। मौत के बाद दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इधर गांव से जब पति-पत्नी की अर्थी एक साथ निकली तो पूरा गांव गम में डूब गया।

Next Story