Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार को इन पांच राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, आमदनी बनी रहेगी… लेकिन लापरवाही से बचें, जानें सभी राशिफल

मंगलवार को इन पांच राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, आमदनी बनी रहेगी… लेकिन लापरवाही से बचें, जानें सभी राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 4 मई 2021. मंगलवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि

आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है। आज की गई मेहनतका आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों से बांटे। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक़्त है। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज निश्चित सुधार होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन आपको अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा अन्यथा आपके रिश्तें में दरार पड़ सकती है। आज कुछ तनाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा, जिससे आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में आपको राहत मिलेगी। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसके लिए कुछ खर्च भी करेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहस पूर्वक अपने कठिन कार्य को संपन्न करने में आप कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आज आप मन से लोगों की भलाई के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसमे आपका स्वास्थ्य समझेंगे। व्यापार में भी धन लाभ के भरपूर योग बन रहे हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको व्यर्थ के विवाद मे पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपके अधिकारों व आपकी संपत्ति में इजाफा होगा, आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। आज आप दिल से लोगों की सेवा करने के लिए आगे आएंगे, जिसे लोग आपका स्वार्थ समझेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपका रुका हुआ धन आपके भाई की मदद से आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके मन में कुछ शांति लेकर आएगा। आज आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ेगी और व्यापार में किए गए प्रयास भी आपके सफल होंगे, जिससे आप का मन अशांत रहेगा। यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें सफलता पाने के लिए भी आपको इंतजार करना पड़ सकता है। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज आप मंजूर कर सकते हैं। व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप सायंकाल के समय अपने पिताजी के साथ सलाह मशवरा करेंगे, जिसका आपको लाभ भी होगा।

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

मकर राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं अनका दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। महिलायें को काम से थोडी राहत मेहसूस होगी। परिवार वाले उनके घर के कामों में मदद करेंगे। छात्र आज पढाई पर ज्यादा ध्यान देंगें। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ राशि
आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें।आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है।

Next Story