Begin typing your search above and press return to search.

वैक्सीनेशन मामले पर हाईकोर्ट ने राज्य के जवाब दाखिल करने कहा.. दिया निर्देश “अभी जैसा वैक्सीनेशन चल रहा है., चलते रहे”

वैक्सीनेशन मामले पर हाईकोर्ट ने राज्य के जवाब दाखिल करने कहा.. दिया निर्देश “अभी जैसा वैक्सीनेशन चल रहा है., चलते रहे”
X
By NPG News

बिलासपुर,21 मई 2021।वैक्सीनेशन के मसले पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के दावे को प्रश्नांकित करते प्रश्नों पर राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने अगली तारीख़ चार जून तय की है।
हाईकोर्ट में राज्य सरकार के वैक्सीनेशन फ़ार्मूले को न्याय मित्र प्रफुल्ल भारत ने प्रश्नांकित किया है। न्याय मित्र प्रफुल्ल भारत ने हाइकोर्ट में कहा है कि राज्य सरकार ने तैंतीस फ़ीसदी के हिसाब से प्रति वर्ग वैक्सीनेशन की बात कही है।लेकिन यह वितरण ऐसा नहीं हो रहा है। इसके अलावा भी कई आपत्तियाँ थी, हाईकोर्ट ने राज्य को जवाब का समय दिया है।
इस मसले पर अगली सुनवायी चार जून को होगी साथ ही तब तक राज्य सरकार वैक्सीनेशन को उसी प्रक्रिया से जारी रखेगी, जैसे कि अब तक चल रही है।

Next Story