Begin typing your search above and press return to search.

CG-शिक्षकों के ट्रांसफर पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने कही बड़ी बात….बोले- हर जिले में दो से तीन आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल खुलेंगे, सबसे पहले रायपुर में…

CG-शिक्षकों के ट्रांसफर पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने कही बड़ी बात….बोले- हर जिले में दो से तीन आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल खुलेंगे, सबसे पहले रायपुर में…
X
By NPG News

रायपुर, 8 अक्टूबर 2021। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ0 आलोक शुक्ला ने कहा है कि अंग्रेजी मीडियम की तरह हर जिले में दो-से-तीन आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल होंगे। रायपुर में इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजधानी के तीन स्कूलों को इसके लिए चुना गया है।
प्रमुख सचिव ने छत्तीसगढ़ के नम्बर वन न्यूज वेबसाइट एनपीजी न्यूज को बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम की तरह हिन्दी मीडियम स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। हर जिले में दो-से-तीन स्कूल खुलेंगे। छोटे जिलों में हो सकता है कि एक ही खुले। ये मॉडल स्कूल होंगे।
राजधानी रायपुर में जेआर दानी स्कूल, जेएन पाण्डेय और माधव राव सप्रे स्कूल को इसके लिए चुना गया है।
शिक्षकों के ट्रांसफर के बारे में चल रही खबरों पर प्रमुख सचिव ने कहा कि ट्रांसफर पर सरकार ने बैन लगा रखा है इसलिए ट्रांसफर का सवाल ही पैदा नहीं होता।

Next Story