शादी के तीसरे दिन ही प्रेमी के साथ दुलहन हुई फरार……भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा था आशिक… अब जगह-जगह खोज रहे ससुरालवाले
मथुरा 19 दिसंबर 2020।शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन अपने पति और ससुरालवालों को चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। प्रेमी को भाई बताकर दुल्हन ने अपने घर बुलाया था, पति को भी उसने यही बताया था कि ये भाई उसे बहुत प्यार करता है, इसलिए मिलने आया है। उसके आने के कुछ देर बाद ही दुल्हन रफ्फूचक्कर हो गयी। इस बात की जब भनक लगी तो लड़की के ससुरालवालों की पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि ये घटना पुरानी है, लेकिन मामले में एफआईआर दो दिन पहले दर्ज की गयी है।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की शादी 25 नवंबर को एक युवती के साथ हुई थी। 26 नवंबर को दुलहन विदा होकर ससुराल आई। घर में खुशी का माहौल था। मंगल गीत और बधाइयों का दौर जारी था। 28 नवंबर को दुलहन के गांव का ही एक युवक उसकी ससुराल पहुंच गया। युवक को दुलहन ने अपना भाई बताकर उसे घर में रख लिया। भाई समझकर ससुरालवाले भी निश्चिंत थे।
29 नवंबर की सुबह जब दूल्हे की आंख खुली तो दुलहन और युवक दोनों गायब थे। उन्होंने सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं जानकारी नहीं हुई। ससुरालवालों ने मायके पक्ष से संपर्क किया और भाई के बारे में जानकारी दी। तब जाकर भेद खुला कि युवक उसका भाई नहीं बल्कि प्रेमी था।
ससुराल और मायका पक्ष मंगलवार देर शाम शिकोहाबाद कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्षों ने अलग—अलग तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि दुलहन को लेकर भागे युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही नवविवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।