Begin typing your search above and press return to search.

आईटी छापे पर सिंहदेव बोले, राज्य और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए, सीएम भूपेश ने मंत्रियों की बुलाई बैठक, पीसीसी चीफ, सीएस, डीजीपी भी बैठक में मौजूद

आईटी छापे पर सिंहदेव बोले, राज्य और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए, सीएम भूपेश ने मंत्रियों की बुलाई बैठक, पीसीसी चीफ, सीएस, डीजीपी भी बैठक में मौजूद
X
By NPG News

रायपुर, 28 फरवरी 2020। इंकम टैक्स छापे पर प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि राज्य सरकार कोई कार्रवाई करती है तो उसे बदलापुर कहा जाता है, ऐसे में आयकर छापे को कौन सा पुर कहा जाए।
सिंहदेव ने विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
उधर, सीएम भूपेश बघेल ने अपने निवास में मंत्रियों और शीर्ष अफसरों की बैठक बुलाई है। सीएम हाउस में सभी मंत्री पहुंच गए हैं। बैठक में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल, डीजीपी डीएम अवस्थी भी हैं।

Next Story