Begin typing your search above and press return to search.

मंडप पर दुल्हे की साले ने की धुनाई ….. रसोईया ने खोल दी शादी के ठीक पहले दूसरी शादी की पोल…. जानिये फिर और क्या-क्या हुआ तमाशा

मंडप पर दुल्हे की साले ने की धुनाई ….. रसोईया ने खोल दी शादी के ठीक पहले दूसरी शादी की पोल…. जानिये फिर और क्या-क्या हुआ तमाशा
X
By NPG News

गिरिडीह 23 फरवरी 2021। दूसरी शादी करने पहुंचे दुल्हे की ग्रामीणों ने पकड़कर बेदम पिटाई कर दी। दुल्हे के साथ दुल्हे की पिता की भी लोगों ने पिटाई की है। इस पूरे मामले में शादी में खाने वनाने आया रसोईया ही जासूस निकला, जिसने दूसरी शादी का भांडा लड़की वालों के सामने फोड़ दिया। दरअसल कुछ माह पहले वही रसोईया दुल्हे की पहली शादी में भी खाना बनाने आया हुआ था।

घटना झारखंड के गिरिडीह स्थित बेंगाबाद की है। गिरिडीह-मोहनपुर निवासी शमशेर खान उर्फ साहब का बेटा राजा खान चपुआडीह बारात लेकर आया था। लड़की के घरवालों ने बाराती का खूब आवभगत किया। पूरे रिवाज के साथ दूल्हा मंडप पर बैठा। इसी दौरान बावर्ची ने दूल्हे का चेहरा देख लिया और घरवालों से कहा इस लड़का का निकाह पहले हो चुका है, क्योंकि उनके शादी में वे लोग खाना बनाने आए थे। इसलिए वह इस लड़का को पहचानता है। यह बात लड़की के परिजनों को निकाह होने के पूर्व दे दी।

लड़की के घरवालों को दूसरी शादी का अहसास भी नहीं था, लिहाजा लड़कीवाले हैरान रह गये। युवक की पत्नी के घर का पता लगाया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पहली बीबी का भाई शकील दूसरी शादी की जगह पर पहुंच गया और जहां सेहरा बांधकर राजा मंडप पर निकाह के लिए बैठा है। जिसके बाद शकील ने राजा की मंडप पर ही धुनाई कर दी।

ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए पुलिस को सूचना देकर पिता-पुत्र को पुलिस के हवाले करा दिया। इस संबंध में घुटिया निवासी शकील अहमद ने कहा कि छह महीने पूर्व उसकी बहन इशरत जहां के साथ निकाह हुआ है। निकाह में 1 लाख 75 हजार रुपया दहेज में दिया है।वहीं राजा खान ने कुंवारा बताते हुए दूसरी शादी मुंडहरी निवासी फरीजमान मियां की पुत्री के साथ निकाह करने पहुंचा था। इस दौरान वहां काफी हंगामा भी हुआ, जिसके बाद बारात में आए लोग घर लौट गए।

Next Story