सावन के अंतिम दिन पति को मुर्गा खाते देख क्षुब्ध पत्नी ने किया आत्मदाह.. बचाने की कोशिश करते पति भी झुलसा, लेकिन नहीं बची पत्नी

सूरजपुर,23 अगस्त 2021। सावन के आख़िरी दिन पति को मुर्ग़ा खाते देख पत्नी कुछ इस कदर क्षुब्ध हुई कि उसने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर अग्निस्नान कर लिया। पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी झुलस गया, लेकिन पत्नी नहीं बच पाई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया है।
घटना ज़िले के करौंधा इलाक़े की है, जहां 19 वर्षीया मनीषा रक्षाबंधन पर्व पर मायके से पति के साथ ससुराल वापस आई। पति रामजनम पत्नी को घर छोड़कर चुपचाप चाची के यहाँ मुर्गा खाने चला गया। पीछे से पत्नी मनीषा पहुँच गई जहां उसने पति को मुर्गा खाते देख बेहद क्षुब्ध हो गई। कई परिवारों में सावन मास के दौरान माँस मदिरा नहीं किया जाता है। सावन के आख़िरी दिन पति रामजनम को मुर्गा खाते देख मनीषा क्षुब्ध हो गई जिसके बाद उसने अग्निस्नान कर लिया।
पत्नी को बचाने की कोशिश में पति का बायाँ हाथ बुरी तरह झूलस गया,बेहद ज्यादा जल चुकी मनीषा ने हालाँकि उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
