Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति एवं समन्वय हेतु IAS अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति एवं समन्वय हेतु IAS अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया…
X
By NPG News

डॉ तम्बोली अय्याज फकीरभाई राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर 16 अप्रैल 2021 राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। जरूरतमंद मरीजों तक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे, इस दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा आई.ए.एस. डॉ तम्बोली अय्याज फकीरभाई को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे प्रदेश में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति एवं समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखा जा सके और प्रदेश भर के जरूरतमंद मरीजों तक समय पर ऑक्सिजन गैस सिलेंडर पहुंचाए जा सकें। डॉ तम्बोली अय्याज फकीरभाई आयुक्त छ. ग. गृह निर्माण मण्डल तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ ऑक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति एवं समन्वय हेतु राज्य नोडल अधिकारी का कार्यभार देखेंगे।

Next Story