Begin typing your search above and press return to search.

पहले रविवार को मीन सहित इन राशि वालों को होगा बड़ा फायदा… मेष, सिंह और तुला राशि वालों को रहना होगा सावधान… सभी राशियों का जानें राशिफल

पहले रविवार को मीन सहित इन राशि वालों को होगा बड़ा फायदा… मेष, सिंह और तुला राशि वालों को रहना होगा सावधान… सभी राशियों का जानें राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 7 मार्च 2021. पंचांग के अनुसार 7 मार्च को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है. आज नक्षत्र मूल है. धन के मामले में आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए विशेष है.

मेष राशि

आज आपको अपनी नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते है, जिनसे आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपक उनकी चिंता छोड़ कर आगे बढ़ना होगा और अपने कार्य पर ध्यान देना होगा। छात्रों की आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आएगी। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल हो सकता है, जिसस शाम तक परिवार में खुशी मिलने का योग बनता दिख रहा है। परिवार के सभी सदस्यों को आज खुश देख कर आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

वृष राशि

आज आपका शाम तक का समय आवश्यक सामानों की खरीदारी में व्यतीत होगा, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा। आज घर परिवार में वृद्धजनों की बहसबाजी के योग भी बन रहे हैं, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप बुजुर्गों से बात करते समय वाणी में मधुरता रखें और उनकी राय को अपनाएं, जिससे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि
नौकरीपेशा वाले लोगो को व्रक लोड कम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलेगी ,साथ ही अपने गुरु से कुछ नया को भी मिल सकता है। छोटे उद्योग वाले लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपको पुराने अनुभवों से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। आय में बढ़ोतरी के योग भी नजर आ रहे है। सेहत पहले से बेहतर होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

कर्क राशि
उच्च अधिकारी से संपर्क अच्छा होने से जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ हिल स्टेशन पर जाने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विष्य पर सलाह मशवरा लें सकते है। करोबार में पिता का सहयोग मिलेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होगी। प्रेम-संबंध से जुड़े मतभेद हो सकते हैं लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

सिंह राशि
हो सके तो, घर के बड़ों की राय लेकर ही किसी काम की शुरुआत करें, सफलता मिलेगी इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें, इसी में भलाई है। परिवार के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगें तो आपके साथ सब अच्छा होगा। जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें , उन्हें समय से दवाइयां खिलायें।

कन्या राशि
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे, प्रमोशन के भी योग बन रहे है। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे। इस राशि के नौकरीपेशा वालों को किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। सहयोगियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आपके सभी काम सफल होंगे। बच्चों का समय दादा दादी के साथ बीतेगा।

तुला राशि
किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें, नहीं तो वह कार्य आपको दोबारा करना पड़ सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों की भागदौड़ थोड़ी ज्यादा हो सकती है। मामूली गलतियों को नजरअंदाज न करें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सच्चे मन से की गई कोशिशों में सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चचिक राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को तरक्की के नए रास्ते मिल सकते हैं।मेडिकल स्टोर के व्यापार वालों को लाभ हो सकता है। बेरोजगारों को कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों को विशेष सफलता मिल सकती है। शाम को परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। आपसी
विश्वास और सहजता के सहारे संबंधों में मजबूती आ सकती है। व्यापार में सब अच्छा चलता रहेगा।

धनु राशि
अनुभवी लोगों की राय आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। कार्यक्षेत्र मे आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहेगी। जीवनसाथी से खुशी और संतोष प्राप्त होगा, वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। सामाजिक छवि बेहतर होगी, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। मेहनत के बल पर अपने लिए नाम और शोहरत हासिल करने में सफल होंगे। बहार का खाने से बचें , पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। कपड़ों के व्यापार में लाभ होंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। सहयोगियों से सहयोग में कमी आ सकती है। महत्वपूर्ण पेपर को संभालकर रखें। महिलाएं शॉपिंग पर जा सकती है, वहां उनका खर्चा थोड़ा अधिक हो सकता है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, उन्हे ठंडा खाने से रोके।

कुंभ राशि
जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास बेहतर फलदायक होगा। किसी रूके हुए काम को पूरा करने में मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। ऑफिस में किसी कलीग की मदद से काम जल्द पूरा हो जायेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको मिलेगी। कारोबार से संबधित यात्रा करनी पड़ सकती है, इससे आपको आधिक लाभ भी होगा।

मीन राशि
धन की स्थिति मजबूत हो सकती है , साथ ही रूका हुआ पैसा वापस आयेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर के विचारों पर अमल करने से लाभ हो सकता है। नवयुवा जो रोजगार की तलाश कर रहे उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी। अगर कोई नया व्यपार शुरू करना चाहते है तो दिन शुभ है। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।

Next Story