Begin typing your search above and press return to search.
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धा महिला मंडल ने रेनकोट वितरित किया

बिलासपुर 13 अगस्त 2021. आजादी के अमृत अमहोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा पुष्पिता पण्डा की अगुवाई में एवं उपाध्यक्षागण संगीता शर्मा, पिंकी प्रसाद, कल्पना चैधरी रीता पाल ने एसईसीएल मुख्यालय के ठेके में कार्य करने वाले मालियों एवं स्वच्छता कर्मियों को रेनकोट और स्नैक्स का वितरण करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रद्धा महिला मण्डल की कल्याण सचिव महिमा गुप्ता, सचिव सरोजा नायक, डोलन डे, शालू साहू, सुष्मिता मांझी,प्रीति तिवारी ने कड़ी मेहनत की। कार्यक्रम में सदस्य बबीता चंद्रा, संगीता कापड़ी और सीमा सक्सेना भी उपस्थित थीं।
Next Story
