Begin typing your search above and press return to search.

एकादशी तिथि पर इन छह राशियों का होगा भाग्योदय, मीन राशि वालों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी… जाने किस राशि के लिए कैसा गुजरेगा दिन

एकादशी तिथि पर इन छह राशियों का होगा भाग्योदय, मीन राशि वालों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी… जाने किस राशि के लिए कैसा गुजरेगा दिन
X
By NPG News

रायपुर 23 फरवरी 2021. आज 22 फरवरी 2021 और दिन सोमवार है। आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह तक ही हैं। आज सोमवार के दिन आपको देवों के देव महादेव की पूजा करनी चाहिए। आज शिव जी को भांग, बेलपत्र, धतूरा, मदार, शमी का पत्ता आदि जरूर अर्पित करना चाहिए। वे अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और कष्टों से मुक्ति प्रदान करते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

मेष

आज के दिन आप दूसरों के साथ मिलकर या दूसरों के सहयोग से किए गए कार्य में पूरी तरह सफल रहेंगे। क्या न करें- अपने काम को लेकर जिद्दी रुख न अपनाएं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। जीवन साथी के सहयोग से आज आपके लक्ष्यों की पूर्ति होगी। पिता जी के आशीर्वाद से आपके पारिवारिक बिजनेस में भी लाभ होने की भरपूर संभावना है और शासन के द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। आज शाम के समय अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं शारीरिक कष्ट होने की संभावना दिख रही है, लेकिन देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा। आज कोई शिक्षा सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष
व्यापार करने वाले लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रता बनाए रखें। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग बनते हुए दिख रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे है, लेकिन आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यवसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी और आप भविष्य के प्रति भी चिंतित रखेंगे।

मिथुन
आज का दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने के लिए कह रहा है, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। यदि ऐसा हुआ तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवसाय शुरू करने के लिए आज नये मार्ग प्रशस्त होंगे और निवेश भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है, तो वह आज आपको मिल सकता है, उसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में विवेक व बुद्धि से लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। संतान के भविष्य की आज आपको चिंता होगी। पारिवारिक धनसंपदा में भी बढ़ोतरी होगी। आज शाम के समय आप किसी नामकरण विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कर्क
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्रा का योग बन रहा है। जिससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय अपने तक ही सीमित रखें। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। बन्दरों को केला खिलाएं, कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह

आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। आपका उत्साह बढ़ सकता है।घर और आसपास की चीजों का कंट्रोल आपके ही हाथ में हो सकता है। पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। इनकम, खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांच करें. बड़े फैसले लेने के मामलों में दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ मिलकर निवेश का कोई प्रोग्राम भी बना सकते हैं. किसी कार्यक्रम में शामिल होने की प्लानिंग बना सकते हैं।

कन्या

आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। भाग्य की प्रबलता के कारण आपको कई प्रकार से धन लाभ होगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज रोमांस करने के मौके मिलेंगे और जीवनसाथी से आपके संबंध बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आज आप काफी मेहनत करेंगे और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे. नौकरी के सिलसिले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

तुला

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा| आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लें,आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

वृश्चिक

बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपका अच्छा असर लोगों पर होगा। जो काम और बातें अटक रही हैं, उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है। कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके पास ऑफिस या अपने पेशे के काम बहुत रहेंगे। बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आज आपको मिल सकता है. कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें।

धनु
रोजगार के क्षेत्र में जो रुकावटें चल रही थी, वह आज दूर होंगी और आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापार में आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन में आज नये संबंध स्थापित होंगे। शाम का समय धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा और शुभ व्यय की कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से शासन द्वारा आप को सामान सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

मकर
आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दें क्योंकि इसका उल्टा असर आप पर पड़ सकता है। आज शाम का समय पुण्य कार्य में लगेगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए एकाग्रता से कार्य करें। आज आपको अपने पूर्वजों के धन मिलने की भी भरपूर संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखकर चलना होगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कुंभ
आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और भविष्य के लिए कुछ बचत की योजना पर भी निवेश करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नयी योजना की पूर्ति करने के लिए अत्यंत शुभ है। आपके मित्रों व परिवार जनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपके नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आपको कुछ श्रेष्ठ कार्य द्वारा धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता में व्यतीत होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे आपका जीवन साथी आपके प्रति और भी मान सम्मान रखने लगेगा।

मीन
यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संपत्ति से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए भी आज आप महत्व देंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनते हुए दिख रहे हैं। अपने पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। छात्रों को गुरुजनों के सहयोग से स्मरण शक्ति का विकास होगा। अपने ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा।

Next Story