Begin typing your search above and press return to search.

रविवार के दिन धनु, मकर सहित इन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा दिन, वहीं ये लोग उधार देने से बचें…जाने बाकियों का हाल

रविवार के दिन धनु, मकर सहित इन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा दिन, वहीं ये लोग उधार देने से बचें…जाने बाकियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 11 अप्रैल 2021. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे। रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। कारोबार में नए निवेश के अवसर खुलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि
दिन का सामान्य रहने वाला है। घर के कामों को लेकर आपको कोई बड़ा फैसला आपको करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आप पुरानी जिम्मेदारी को पूरा कर लेंगें, और इससे आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलन वाली है। परिवार में कई दिनों से चली आ रही समस्यायें सुलझ जाएंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के लोग को अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

सिंह राशि
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। घर का माहौल अनुकूल रहेगा, ऑफिस के काम का वर्कलोड भी कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देने की
जरूरत है।

कन्या राशि
दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

तुला राशि
दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही खर्चों में भी इजाफा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी खुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों से बांटे। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक्त है।

वृश्चिक राशि
दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम टाइम से पूरा हो जायेगा। आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है उनका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगाा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत फिट रहेगी। ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें।

धनु राशि
दिन शानदार रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेट के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मकर राशि
दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे ,साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी से काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को पिता से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे।

कुंभ राशि
दिन नई सौगात लेकर आया है। आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें ,रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है साथी से मन की बात कह सकते हैं। काम
धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

मीन राशि
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरूर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। छात्रों का आज थोड़ा ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है या पढ़ा हुआ भूल सकते हैं, इसलिए अपना ध्यान भटकाने से बचें।

Next Story