Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार को इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ…वहीँ ये राशि वाले किसी पर भरोसा कर पैसे उधार देने से बचें, नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन….

शनिवार को इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ…वहीँ ये राशि वाले किसी पर भरोसा कर पैसे उधार देने से बचें, नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन….
X
By NPG News

रायपुर 22 मई 2021. शनिवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह लगभग 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। करियर में भी आज आपकी अच्छी तरक्की के योग हैं। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में आज आप के मुताबिक माहौल बनेगा, जिससे आपका कार्य करना आसान होगा। यदि आप ऐसी प्रॉपर्टी की निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपके भाई के माध्यम से सफलता मिल सकती है।

वृष राशि
आज का दिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि वह आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज आपके धन हानि के योग बन रहे हैं, फिर चाहे वह किसी भी रुप में क्यों ना हो, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी आज स्थितियां नुकसानदायक हो सकती हैं। दूसरों के भरोसे आज आपको अपना कोई भी कार्य नहीं छोड़ना है क्योंकि उसके पूरे होने की संभावना कम है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में यदि आज कोई तनाव होता है, तो आपको अपने क्रोध से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ भी होगा। धन संबंधी मामले मे आपको अधिक बेचैन होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज धन लाभ आपको भरपूर मात्रा में होगा। आज आपको किसी की भी बात में आकर अपने कार्यों को रोकना नहीं है, नहीं तो आपकी प्रगति रोक जाएगी। किसी परिचित के माध्यम से व्यापारिक लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी लेनदेन के दौरान लापरवाही न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। किसी भी योजना में निवेश को फिलहाल टाल दें।

सिंह राशि

आज रिश्तेदारों की ओर से दुखद खबर मिल सकती है। आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। पास के शहर यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। कॅरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। aaj ka rashifal Saturday 22 May 2021: युवाओं को नौकरी मिल सकती है। धन संबंधी समस्या का हल निकलेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कर्ज की रकम फिलहाल वापस मिलने में संदेह है। कुसंगति से दूर रहें।

कन्या राशि

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। आपकी पुरानी बीमारी उभर सकती है। आज शुभ सूचना मिलेगी। बाहरी खानपान को टालें।। आज वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें। चोट लग सकती है। व्यवसाय की बढ़ोतरी के प्रयास सफल होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद हो सकता है। जमीन जायदाद में हिस्सा मिल सकता है। धन लाभ होगा। परिजनों के साथ घूमने जाएंगे। सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

तुला राशि

आपका दिन बेहद सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। अनजान भय से ग्रसित रहेंगे। किसी से बातचीत के समय तनाव हो सकता है। यात्रा को टालें। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आज थकान महसूस कर सकते हैं। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज व्यस्तता अधिक रहेगी। आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संबंधियों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। योजना बनाकर कार्य करें।

वृश्चिक राशि

अनजान लोगों के सामने गोपनीय चर्चा न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। तनाव लेने से बचना होगा। वाहन आदि खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कैरियर से संबंधित प्रयास सफल रहेंगे। राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। खानपान का ध्यान रखें। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। समय पर जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास करें। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी।

धनु राशि

आज छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। विरोधियों से सावधान रहें। कैरियर आगे बढ़ेगा। युवा वर्ग कामयाबी हासिल प्राप्त करेगा। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज कारोबार में अचानक लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिल सकती है। निवेश को फिलहाल टाल दें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कष्ट दूर होंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा होगा। धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिकता को ओर अग्रसर होंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

मकर राशि

आज विरोधी शांत रहेंगे। भौतिक संसाधन जुटाने पर खर्च कर सकते हैं। नए काम से लाभ होगा। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। किसी से बहस होने की आशंका है। युवाओं के लिए कैरियर आगे बढ़ाने के अवसर आएंगे। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। निवेश से लाभ हो सकता है। छात्रों के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारियों को सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। लाइफ पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ राशि

आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। विवाद की स्थिति से दूर रहें। कुछ जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाएंगे। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। जोखिम वाले कार्य न करें। आज प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सुख- शांति रहेगी। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यवसाय अच्छा चलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। रिश्तेदारों या मित्रों से मुलाकात होगी। घर में धार्मिक आयोजन होंगे। आपकी योजना फलीभूत होगी।

मीन राशि

व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी की बात से आप परेशान हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। जरूरी फैसले परिवार के लोगों से विचार विमर्श करने के बाद ही लें। आज का दिन परेशानी वाला हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है। शारीरिक पीड़ा से दिक्कत में रहेंगे। इलाज में खर्च ज्यादा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दंपत्तियों में सामंजस्य बना रहेगा। रिश्तेदारों के साथ सार्थक चर्चा होगी। सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Next Story