एक और आईएएस डेपुटेशन पर…केसी देवसेनापति छत्तीसगढ़ में डायरेक्टर सेनसस होंगे, भारत सरकार ने जारी किया पोस्टिंग आदेश

NPG.NEWS
रायपुर 19 सितंबर 2021। आईएएस केसी देवसेनापति छत्तीसगढ़ में डायरेक्टर सेनसस (जनसंख्या) आपरेशन होंगे। केंद्र सरकार ने पोस्टिंग आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को केसी देवसेनापति को तुरंत बाकी जिम्मेदारियों से मुक्त करने को कहा है।
2007 बैच के आईएएस देवसेनापति डायरेक्टर आफ सेनसस आपरेशन के साथ-साथ डायरेक्टर आफ सिटीजन रजिस्ट्रेशन होंगे। देवसेनापति 31 दिसंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को इस बाबत पत्र लिखा है। नियुक्ति का ये आदेश 6 अगस्त को जारी किया गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि जारी आदेश के तीन सप्ताह के भीतर उन्हें नये पद की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
सेनापति फिलहाल राज्य निर्वाचन में ज्वाइंट सीईओ के तौर पर पोस्टेड हैं। सेंट्रल डेपुटेशन से पहले उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से इसके लिए अनुमति मांगी थी। कुछ दिन पहले ही निर्वाचन आयोग से उन्हें प्रतिनियुक्ति के लिए इजाजत मिली है। डायरेक्टर सेनसस में पोस्टिंग के फायदे यह है कि सेंट्रल डेपुटेशन में भी उनका मुख्यालय रायपुर रहेगा। आपको बता दें कि इससे पहले आईएएस रेणु पिल्ले और रजत कुमार भी इस जिम्मेदारी को संभाल चुके हैं।

