Begin typing your search above and press return to search.

OMG: इस शख्स का दावा, ‘साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा से की थी शादी’, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

OMG: इस शख्स का दावा, ‘साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा से की थी शादी’, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई
X
By NPG News

नईदिल्ली 2 मई 2020। बॉलीवुड में क्रेजी फैंस के बारे में तो आए दिन कई किस्से सुनने को मिल जाते हैं. जिनकी स्टार्स के साथ कुछ न कुछ क्रेजी कहानी भी होती है। प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक किस्सा सामने आया है जिसे एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बताया। दरअसल, Brandon Schuster नाम के शख्स ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर किया। Brandon के इस पोस्ट को हॉलीवुड एक्ट्रेस Chrissy Teigen ने शेयर किया।

Brandon Schuster ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका के साथ अपनी के तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह प्रियंका से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं प्रियंका के गले में माला नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए Brandon Schuster अपने ट्वीट में लिखा, ‘2014 में मैंने प्रियंका चोपड़ा के शादी की थी. मैंने ताम्पा में आयोजित एक इवेंट के दौरान उनके स्वागत के लिए उन्हें दो फूलों की माला पहनाई थीं’। मुझे इसकी खबर नहीं थी कि इसके भारतीय सभ्यता में शादी का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद भारतीय मीडिया में हड़कंप मच गया था। अगले दिन मैं सभी को एक्सलूसिव इंटरव्यूज दे रहा था। Brandon का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की। दोनों ने उम्मैद भवन में शादी और इस वक्त दोनों अमेरिका में रह रहे हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रियंका चोपड़ा लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। कभी वह आर्थिक सहायता देकर मदद को आगे आती हैं तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक करती हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने दुनिया भर में कमजोर बच्चों को कोरोनवायरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से हाथ मिलाया है। कमजोर बच्चों पर कोरोनावायरस के प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तोड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।

Next Story