Begin typing your search above and press return to search.

OMG: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के पिता पर लगा रेप का आरोप, बंदूक की नोक पर किया बलात्कार…केस दर्ज

OMG: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के पिता पर लगा रेप का आरोप, बंदूक की नोक पर किया बलात्कार…केस दर्ज
X
By NPG News

जालंधर 21 मई 2020। बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वालीं कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख के खिलाफ जालंधर में एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया है। संतोख पर पीड़ित महिला ने बंदूक की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब संतोख पर लगा आरोप सच है या झूठ यह तो पुलिस जांच कर पता कर लेगी।

खबरों के मुताबिक, लकी संधू उर्फ रणधीर सिंह संधू नाम के लड़के से पीड़ित महिला की करीब 12 साल से दोस्ती है। कुछ दिन पहले महिला की लकी से कहा सुनी हो गई जिसके बाद वो चला गया। बाद में महिला को पता चला कि वो शहनाज़ के पिता संतोख सिंह के घर पर रुका हुआ है। 14 मई की शाम को करीब 5.30 बजे महिला अपनी कार आल्टो कार लेकर संतोख सिंह के घर पहुंच गई। इसके बाद संतोख से उसे रणधीर से मिलने ले जाने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। उसके बाद वो महिला को रूही ब्रिज के पास ले गया जहां उसने बंदूक की नोक पर महिला का यौन शोषण किया और उसके बाद उसे उसकी दोस्त के घर पर छोड़ दिया।

हालांकि संतोख सिंह के बेटे शहबाज खान ने इस आरोप को झूठा और बकवास बताया है. शहबाज ने कहा, ‘जिस महिला ने उन पर ये आरोप लगाया है, वह बस मेरे पिता की छवि खराब करना चाहती हैं। हम सभी डिस्टर्ब हैं। जिस जगह महिला ने खुद के साथ रेप होने की बात कही है, वह सीसीटीवी के अंडर आता है और हम उसकी रिकॉर्डिंग निकलवा रहे हैं।’

Next Story