Begin typing your search above and press return to search.

OMG: एक्टर चिरंजीवी का निधन, अंतिम यात्रा में फूट-फूट कर रोईं पत्नी….अंतिम यात्रा में उमड़े फैंस

OMG: एक्टर चिरंजीवी का निधन, अंतिम यात्रा में फूट-फूट कर रोईं पत्नी….अंतिम यात्रा में उमड़े फैंस
X
By NPG News

नईदिल्ली 9 जून 2020. कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वज़ह से हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को चिरंजीवी को सीने में दर्द महसूस हुआ. इसके अलावा उन्होंने सांस लेने में भी तकलीफ थी. 7 जून यानी रविवार को चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस हॉस्पिटल में ही एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली।

चिरंजीवी का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को बेंगलुरु में उनके कनकपुरा स्थित फार्म हाउस पर किया गया। इस दौरान कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश, शिव राजकुमार और किच्चा सुदीप समेत कई सेलेब्रिटीज़ मौजूद रहे। अपने चहते सितारे को अलविदा कहने बड़ी संख्या में फैंस सड़कों पर उतर आए। तस्वीरों में फैंस की कतारों को देखा जा सकता है। इस दौरान चिरंजीवी की पत्नी मेघना का रो-रोकर बुरा हाल था। साथ आये दोस्त उन्हें सम्भालने की कोशिश करते देखे गये। रिपोर्ट्स हैं कि मेघना प्रेग्नेंट हैं। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।

चिरंजीवी कलाकारों के परिवार से आते थे। उनके दादा शक्ति प्रसाद कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार थे। भाई ध्रुव सारजा और भतीजे अर्जुन सारजा भी एक्टर हैं। चिरंजीवी ने 22 फ़िल्मों में काम किया था। उन्होंने वायुपुत्र से फ़िल्मों में पारी शुरू की थी। इंस्टेंट बॉलीवुड ने उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं।

Next Story