Begin typing your search above and press return to search.

 अपने परिवार के कोरोना वैक्सीन का खर्च उठाएंगे राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी…

 अपने परिवार के कोरोना वैक्सीन का खर्च उठाएंगे राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी…
X
By NPG News

रायपुर 26 अप्रैल 2021। कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु राज्य शासन द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को निशुल्क टीकाकारण करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान मे राज्य शासन के द्वारा महामारी के नियंत्रण हेतु अनेको प्रयास किये जा रहे है जिसमे धनराशि की आवश्यकता पड़ रही है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारीगण सतत रूप से शासन के निर्देशानुसार महामारी से निपटने में लगे हुए है। इसी परिपेक्ष्य में राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि संघ के सभी सदस्य अपने परिवारजनों का सशुल्क टीकाकरण करवाएंगे। शासन के द्वारा चिन्हांकित टीकाकरण केंद्र में जो भी राशि देय होगा उसका भुगतान करते हुए अपने परिवार के सदस्यों का टीकाकरण करवाया जाएगा, जिससे शासन को राशि की वचत होगी और यह राशि महामारी के नियंत्रण में उपयोग हो सकेगी। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी सदस्य कोविड-19 महामारी से निपटने हर तरह से कटिबद्ध है।

Next Story