Begin typing your search above and press return to search.

अफसर की आशिकमिजाजी : जनपद CEO ने परियोजना अधिकारी से कर ली चुपके-चुपके शादी……पहली पत्नी ने करवा दी दोनों मियां-बीबी पर FIR…..34 साल बाद दो बच्चे के बाप ने की दूसरी शादी

अफसर की आशिकमिजाजी : जनपद CEO ने परियोजना अधिकारी से कर ली चुपके-चुपके शादी……पहली पत्नी ने करवा दी दोनों मियां-बीबी पर FIR…..34 साल बाद दो बच्चे के बाप ने की दूसरी शादी
X
By NPG News

खंडवा 14 जुलाई 2021। दूसरी शादी करने वाले जनपद पंचायत CEO पर FIR दर्ज कर दिया गया है। CEO के खिलाफ उनकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पहली पत्नी से बिना तलाक लिए CEO साहब ने महिला परियोजना अधिकारी से शादी कर ली और साथ रहने वले। दोनों का एक बच्चा भी है। इससे पहले हुई शादी से भी जिला पंचायत सीईओ को दो बच्चे हैं। जनपद पंचायत सीइओ का नाम महेंद्र घनघोरिया है, जो खंडवा में पदस्थ हैं, वहीं उनकी नयी नवेली दुल्हन मालती राजपूत भोपाल जिला पंचायत में महिला परियोजना अधिकारी है। सीईओ की पहली पत्नी सुमनलता ने पति के खिलाफ FIR दर्ज करायी है।

पत्नी का आरोप है कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने बिना तलाक दूसरी शादी की है। इस मामले में सीईओ महेंद्र घनघोरिया और पत्नी मालती के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। महेंद्र घनघोरिया की 34 साल पहले पहली शादी हुई थी, जिससे दो बेटियां है। 25 साल और 23 साल की बेटियों के बावजूद उन्होंने दूसरी शादी की और अब उससे भी उन्हें एक बच्चा है।

मध्यप्रदेश में अफसर की आशिकमिजाजी का ये किस्सा तब आया है, जब कुछ दिन पहले ही फर्जी आईएएस बने संतोष वर्मा की भी लिव इन का मामला सामने आया था। समाजवादी नगर में रहने वाली सुमनलता ने बताया कि महेन्द्र घनघोरिया के साथ 23 मई 1987 में उसकी शादी हुई थी। दोनों की 25 और 23 साल की दो बेटियां हैं। पति वर्तमान में जनपद पंचायत सीईओ खंडवा के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही आर्य समाज भोपाल में दूसरी शादी कर ली। जिस महिला से शादी की है, वह भोपाल में महिला परियोजना अधिकारी है। पत्नी का आरोप है कि पति अब उसके साथ ही रहने की बात कह रहा है।

Next Story