Begin typing your search above and press return to search.

नुसरत जहां का बेटा Yishaan 1 महीने का हुआ, एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ केक काटकर किया सेलिब्रेट….फैंस को केक की फोटो भी दिखाई

नुसरत जहां का बेटा Yishaan 1 महीने का हुआ, एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ केक काटकर किया सेलिब्रेट….फैंस को केक की फोटो भी दिखाई
X
By NPG News

मुंबई 27 सितम्बर 2021I टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan,) ने अपने बेटे ईशान (Yishaan) के एक महीने का जश्न मनाया है. नुसरत ने इसकी एक फोटो भी अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की. उन्होने 25 अगस्त कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था. अपने बेटे के एक महीने पूरे होने पर पिछले दिनों नुसरत ने एक प्यारा सा सेलिब्रेशन किया जिसमें अभिनेता यश दासगुप्ता भी शामिल हुए, इस सेलिब्रेशन की एक झलक उन्होने अपनी इंस्टा स्टोरीज में शेयर की, जिसमें उनके बेटे के नाम का केक नजर आ रहा हैं. केक पर ब्लू स्काई के साथ व्हाइट कलर के खूबसूरत बादल तैरते हुए दिख रहे हैं.
Nusrat Jahan ने मनाया अपने बेटे Yishaan के एक महीने का जश्न, फैंस को केक की फोटो भी दिखाई
इसके साथ छोटे-छोटे स्टार भी लगे हुए हैं. केक के ऊपर ग्रे कलर का क्यूट सा टेडी बीयर लगाया गया है, जिसके साथ छोटी-छोटी रॉयल ब्लू, व्हाइट और गोल्डन कलर की बॉल्स है जो देखने में काफी प्यारी लग रही हैं. इसके साथ ही ऊपर की ओर पीले रंग का चांद भी नजर आ रहा है. इस केक पर गोल्डन कलर से Yishaan नाम लिखा है और नीचे की ओर हेप्पी फर्स्ट मंथ लिखा हुआ है.
Nusrat Jahan Bengali actress hot photos gallery
कुछ ही दिनों पहले मां बनी नुसरत जहां जल्द ही काम पर लौटने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले हफ्ते यानी अक्टूबर के पहले वीक से नुसरत शूटिंग शुरू कर देंगी. बता दें कि बीती 26 अगस्त को ही नुसरत ने बेटे को जन्म दिया है और वे बहुत जल्दी काम पर वापस आ रही हैं. इसकी शुरुआत करेंगी नुसरत ‘जय काली कलकत्ते वाली’ फिल्म से. ये एक कॉमिक थ्रिलर है जिसमें नुसरत के साथ सोहम चक्रवर्ती लीड रोल में नजर आएंगे. सुदेशन रॉय और अभिजीत गुहा की इस फिल्म में नुसरत अक्टूबर के पहले हफ्ते से काम शुरू करेंगी. टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार 01 अक्टूबर से शुरू हुई ये शूटिंग 08 अक्टूबर तक चलेगी. उसके बाद दुर्गा पूजा के लिए ब्रेक हो जाएगा. फिलहाल शूटिंग के लिए राजरहाट शेड्यूल तय किया गया है.
एक महीने का हुआ नुसरत जहां का बेटा ईशान, एक्ट्रेस ने यूं किया सेलिब्रेट nusrat jahan celebrates 1st month son yishaan bollywood Tadka
नुसरत जहां के बेटे के जन्म के बाद से ही उसके पिता के नाम को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. नुसरत ने कहा कि वो अपने बेटे की सिंगल मदर के तौर पर देखभाल करेंगी. खबरों के मुताबिक कोलकाता नगर निगम ने उनके बेटे की जन्म प्रमाण पत्र में पिता के नाम में देबाषीश दासगुप्ता का नाम लिखा है जो यश दासगुप्ता का असली नाम हैं.
Actress and MP Nusrat Jahan wedding first photo businessman Nikhil Jain | दुल्हन बनीं ग्लैमरस सांसद नुसरत जहां, देखें शादी की सबसे पहली PHOTOS... | Hindi News,

Next Story