Begin typing your search above and press return to search.

NSUI प्रदेश अध्यक्ष को कोरोना … देर शाम आयी आकाश शर्मा की सैंपल रिपोर्ट….कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कईयों को होना पड़ सकता है क्वारंटीन

By NPG News

रायपुर 24 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेज होता जा रहा है। अब इसकी चपेट में लगातार राजनेता भी आ रहे हैं। विधायकों के बाद अब NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा भी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।

आकाश शर्मा कल ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के कई अलग-अलग कार्यक्रमों में मौजूद थे। गोठान में गौ पालकों के साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे। मोहन मरकाम के ठीक बगल में आकाश भी मौजूद थे, ऐसे में कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों को भी क्वारंटीन होना होगा और अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा।

आकाश शर्मा ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजेटिव होने की जानकारी दी है। ट्वीट में आकाश शर्मा ने लिखा है..

Next Story