Begin typing your search above and press return to search.

NSUI ने काले गुब्बारे छोड़ UP पुलिस का जताया विरोध…. राहुल-प्रियंका के साथ पुलिस दु्र्व्यवहार व लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

NSUI ने काले गुब्बारे छोड़ UP पुलिस का जताया विरोध…. राहुल-प्रियंका के साथ पुलिस दु्र्व्यवहार व लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
X
By NPG News

रायपुर 4 अक्टूबर 2020। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस के दुर्व्यवहार के विरोध में आज प्रदेश में एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। रायपुर के जय स्तंभ चौक पर प्रदेश NSUI अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आसमान में काले गुब्बारे छोड़कर विरोध जताया। हाथरस जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज का भी एनएसयूआई ने जोरदार विरोध जताया। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर यूपी पुलिस और उत्तर प्रदेश प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की साथी साथ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नारेबाजी की और जिस प्रकार यूपी में पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस के नेताओं पर अत्याचार किया जा रहा है उसको लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा की गांधी परिवार आजादी के समय से ही देश को आजाद कराने से लेकर समय-समय पर इस देश के लिए अपना बलिदान दिया है और उसी परिवार के 2 सदस्य द्वारा जब पीड़िता के घर जाकर उनका हालचाल पूछने जा रहे थे तो पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया यह घटना बेहद शर्मनाक है इसी के साथ आज एनएसयूआई के द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया इसमें मेन के साथ आज खड़ा हूं।।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा कहां की कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर पुरुष पुलिस कर्मी द्वारा उनके कपड़े को खींचतान किया जा रहा था और उनके साथ धक्का-मुक्की जा रही थी यह घटना बहुत ही ज्यादा निंदनीय है इसी को लेकर आज हमने पूरे प्रदेश में काले गुब्बारे छोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया और उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन से ही मांग है कि महिलाओं के साथ अत्याचार बंद हो।।

इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय. प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा. प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला, प्रदेश महासचिव प्रतीक सिंह. जिला अध्यक्ष रायपुर अमित शर्मा, प्रदेश सचिव हनी बग्गा, जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू शान सैफी, चेयरमैन तुषार गुहा, प्रवक्ता सौरव सोनकर जिला अध्यक्ष धमतरी राजा देवांगन जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद कश्यप, अजय साहू महासचिव संकल्प मिश्रा, निखिल बंजारी, सचिव विकास दुबे, अभिनव शर्मा, मेहताब हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष देव सेन आदि।

Next Story