Begin typing your search above and press return to search.

NPS काले कानून का होलिका दहन के माध्यम से प्रति जलाएंगे एनपीएस कर्मचारी………. पुरानी पेंशन की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा निरन्तर प्रयासरत

NPS काले कानून का होलिका दहन के माध्यम से प्रति जलाएंगे एनपीएस कर्मचारी……….  पुरानी पेंशन की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा निरन्तर प्रयासरत
X
By NPG News

रायपुर 28 मार्च 2021। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, लैलूंन भारद्वाज, रोहित तिवारी, तुलसी साहू, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा, प्रदेश सह संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, मनोज सनाढ्य, शैलेन्द्र पारीक ने कहा है कि होलिका दहन के माध्यम से कोविड के नियमों का पालन करते हुए एनपीएस काले कानून का प्रति जलाकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सरकार तक पहुचाएंगे।

NPS काले कानून का होलिका दहन करते हुए देश व छत्तीसगढ़ में समस्त विभाग के कर्मचारी, शिक्षक, लिपिक, स्वास्थ्य कर्मचारी, अधिकारी, रेलवे कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी, पैरा मिलिट्री के जवान जायज मांग पूरा कराने प्रतिबद्ध है।

केंद्र सरकार ने 2004 में पुरानी पेंशन योजना को बंद कर बाजार आधारित नई पेंशन योजना प्रारभ की, तब बताया गया था कि कर्मचारियो को लाभ मिलेगा, लेकिन इसकी सच्चाई को समझते हुए कार्यपालिका के लिए इसे थोपा गया, जबकि विधायिका के लिए पुरानी पेंशन ही रखा गया, कार्यपालिक वर्ग 2004 के बाद बाजार की भेंट चढ़ गए जबकि विधायिका पुरानी पेंशन शुकुन से ले रहे है।

एक नेशन – एक पेंशन,
हमारा मिशन – पुरानी पेंशन

छोड़ो टेंशन – लेंगे पेंशन, हम लड़ेंगे – हम जीतेंगे के तर्ज पर NOPRUF के पदाधिकारियो ने ठाना है,,NPS को भगाना है, OPS को लाना है,,पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरन्तर संघर्ष करना है।

Next Story