Begin typing your search above and press return to search.

NPG इम्पैक्ट : BEO को रंगीनमिजाजी पड़ेगी भारी…..गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी मामले में विभाग ने दिये जांच के आदेश….शादी के पहले हो गयी थी प्रेग्नेंट….. डॉ कमलप्रीत ने NPG से कहा…..

NPG इम्पैक्ट : BEO को रंगीनमिजाजी पड़ेगी भारी…..गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी मामले में विभाग ने दिये जांच के आदेश….शादी के पहले हो गयी थी प्रेग्नेंट….. डॉ कमलप्रीत ने NPG से कहा…..
X
By NPG News

रायपुर 3 सितंबर 2021। BEO पीएस बेदी को रंगीनमिजाजी महंगी पड़ने वाली है। गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी के मामले में विभाग अब गाज गिराने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं। कल दोपहर मुंगेली BEO की शादी की खबर NPG में पोस्ट होने के बाद विभाग ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और विभागीय जांच के निर्देश अधिकारियों को दे दिये। लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त कमलप्रीत सिंह ने NPG से कहा कि…

“शिकायत आई है, विभागीय जाँच के आदेश दे दिए गए हैं.. सभी पक्षों के बयान लिए जाएंगे”

दरअसल गर्भवती प्रेमिका से शादी के इंकार के बाद लड़की थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। जिसके बाद बेदी ने थाने में सभी के सामने समझौते का प्रस्ताव रखते हुए प्रेमिका के साथ शादी करने की बात कही। आश्वासन मिलने के बाद लड़की ने FIR दर्ज नहीं करायी। इधर आश्वासन के मुताबिक कल दोपहर तखतपुर के सतनामी भवन में बीईओ बेदी ने युवती के साथ शादी कर ली।

BEO ने की प्रेग्नेंट प्रेमिका से दूसरी शादी : बिन सेहरा और बैंड-बाराती के पहुंचे BEO ने सतनामी भवन में रचायी शादी…. रेप का आरोप लगाने वाली प्रेमिका से शादीशुदा अफसर ने कहा था- मत कराओ FIR, शादी कर लूंगा…. पढ़िये ये पूरी खबर

हालांकि शादी होते ही इस पर सवाल भी उठने लगे, कई जानकारों ने इसे अवैध बताते हुए हिंदू मैरिज एक्ट का उल्लंघन बताया, तो वहीं कई लोगों ने इसे नियुक्ति नियमावली का भी उल्लंघन कहा है। इधर विभाग ने एनपीजी में आयी खबरों पर संज्ञान लिया और विभागीय जांच के आंदेश दे दिये। विभागीय अधिकारी ना सिर्फ पीएस बेदी बल्कि उसकी पहली पत्नी और गर्लफ्रेंड से दूसरी बीबी बनी युवती से भी बयान लेंगे। माना जा रहा है कि जांच के बाद बीईओ बेदी के खिलाफ कार्रवाई तय है।

BEO प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी : रेप का केस दर्ज कराने पहुंची थी प्रेमिका, BEO ने थाने में कहा- मैं करूंगा शादी…. शादी शुदा अफसर का 7 साल से था अफेयर….बीबी को मालूम चला तो लड़की की कर दी पिटाई…थाने में चला हाईवोल्टेज ड्रामा

दरअसल शादीशुदा विकासखंड शिक्षा अधिकारी का अफेयर एक युवती के साथ था। 16 साल की युवती के साथ अफेयर के दौरान कई दफा शारीरिक संबंध भी बना, जिसके बाद युवती गर्भवती हो गयी। इस बात की जानकारी जब बीईओ बेदी की पत्नी को हुई तो उसने प्रेमिका की पिटाई कर दी, वहीं बीईओ ने भी लड़की से बात करना बंद कर दिया, जिसके बाद नाराज लड़की थाने पहुंचकर रेप की शिकायत पुलिस में कर दी।

Next Story