Begin typing your search above and press return to search.

अब इस राज्य के शहरी क्षेत्रों में दो दिनों का लाकडाउन… शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण बंदी

अब इस राज्य के शहरी क्षेत्रों में दो दिनों का लाकडाउन… शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण बंदी
X
By NPG News

भोपाल 8 अप्रैल 2021। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण को लेकर बुलाई बैठक के बाद कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में दो दिन लाकडाउन रहेगा। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लाकडाउन रहेगा। सीएम शिवराज ने कहा कि हम बड़े शहरों में कंटेनमेंट क्षेत्र भी बना रहे हैं, उसे भी बंद किया जाएगा। मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है।

यह लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी कुल 60 घंटे का होगा। सरकार का यह फैसला मध्यप्रदेश के सभी बड़े-छोटे शहरों में लागू होगा। अब तक यहां 13 शहरों में एक दिन का संडे लॉकडाउन लागू था।

एक दिन पहले को ही मध्यप्रदेश के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। लेकिन बुधवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 4043 कोरोना मरीज आने के बाद सरकार ने शनिवार-रविवार लॉकडाउन का ऐलान किया। इसकी घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी मंशा लॉकडाउन की नहीं रही है।

मध्य प्रदेश के सभी छोटे और बड़े शहरों में अब शनिवार को भी लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को यह ऐलान कर दिया। शुक्रवार शाम 6 से सोमवार के सुबह 6 बजे तक लगातार लॉकडाउन 60 घंटे का रहेगा। CM ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।

Next Story