Begin typing your search above and press return to search.
मुंबई 2 अक्टूबर 2020. कपल विकास कलंत्री और उनकी पत्नी प्रियंका का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। दोनों होम क्वारंटीन हैं। विकास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। विकास कलंत्री ने ट्वीट कर लिखा- ‘मैं और मेरी पत्नी प्रियंका कोविड 19 से संक्रमित हैं। हम दोनों में कोरोना के कम लक्षण दिखे हैं। हम होम क्वारंटीन हैं और खुद का ख्याल रख रहे हैं। हमने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोई भी शख्स जो पिछले कुछ दिनों में हमसे मिला हो वो जरूरी एहतियात बरतें।‘
विकास के इस पोस्ट के बाद टीवी इंडस्ट्री के कई अन्य सितारों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। रश्मि देसाई, हैली शाह, रोमित राज सहित अन्य ने उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की।
Next Story