Begin typing your search above and press return to search.

अब ये एक्ट्रेस कोरोना की चपेट में, क्रू मेंबर्स पर मंडरा सकता है खतरा…

अब ये एक्ट्रेस कोरोना की चपेट में, क्रू मेंबर्स पर मंडरा सकता है खतरा…
X
By NPG News

मुंबई 13 मार्च 2021. एक्ट्रेस तारा सुतारिया कोरोना की चपेट में आ गई हैं. हाल ही में तारा ने अपनी आने वाली फिल्म तड़प की शूटिंग पूरी की है. इन दिनों बॉलीवुड में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आए हैं. पिछले दिनों अभिनेता रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, आशीष विद्यार्थी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सभी सेलेब्स ने खुद को एकांतवास में कर लिया है और उनका इलाज चल रहा है.

तड़प की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के साथ इसका पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. हाल ही में तारा सुतारिया हीरोपंती 2 में भी नजर आने वाली हैं. हीरोपंती 2 का टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर पोस्टर शेयर किया गया था और रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई हैं. हालांकि ऑफिशियली अभी तक तारा सुतारिया के फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस होने की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. इसके अलावा तारा की झोली में कई फिल्में हैं.

तारा ने ऐसे की थी अपने करियर की शुरूआत

तारा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत भी टाइगर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2 में नजर आ चुकी थी. इसके अलावा तारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मरजावां में नजर आ चुकी हैं. तड़प की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के साथ इसका पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. हाल ही में तारा सुतारिया हीरोपंती 2 में भी नजर आने वाली हैं. हीरोपंती 2 का टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर पोस्टर शेयर किया गया था और रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई हैं. हालांकि ऑफिशियली अभी तक तारा सुतारिया के फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस होने की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. इसके अलावा तारा की झोली में कई फिल्में हैं.

Next Story