Begin typing your search above and press return to search.

VIDEO: अब इस अभिनेता ने साझा की ट्रंप की बेटी के साथ तस्वीर, लिखा- ‘हम सब पे भारी’

VIDEO: अब इस अभिनेता ने साझा की ट्रंप की बेटी के साथ तस्वीर, लिखा- ‘हम सब पे भारी’
X
By NPG News

मुंबई 3 मार्च 2020। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं उनकी बेटी इवांका ट्रंप। इवांका केवल आम लोगों के ही बीच नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी चर्चा का विषय बनी रहीं। बीते दिनों सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इवांका के साथ की एक तस्वीर साझा की थी। अब बॉलीवुड के एक और जाने-माने अभिनेता ने इवांका के साथ तस्वीर साझा की है।

ये अभिनेता हैं मनोज बाजपेयी। मनोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवांका के साथ तस्वीर साझा की है। तस्वीर में इवांका आगरा के ‘ताजमहल’ के सामने बैठी हैं। उनके साथ तस्वीर में मनोज बाजपेयी भी बैठे हुए हैं। खास बात ये है कि इस तस्वीर में मनोज और इवांका के साथ दिलजीत दोसांझ भी हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में मनोज ने लिखा है, ‘हम हैं मंगल और पड़ेंगे हम सब पर भारी।’

दरअसल ये वही तस्वीर है जो दिलजीत ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की थी। मनोज ने इसी तस्वीर में खुद की तस्वीर को एडिट कर जोड़ दिया है। ये एक कोलाज वीडियो है जिसमें इवांका के साथ ही और भी कई हॉलीवुड सितारे हैं। जिसके साथ उन्होंने अपनी और दिलीजत की तस्वीर को एडिट कर जोड़ा है।

Next Story