Begin typing your search above and press return to search.

मरीन ड्राइव में अब गाड़ी खड़ी करने पर देना होगा किराया…निगम ने पार्किंग शुल्क किया निर्धारित….

मरीन ड्राइव में अब गाड़ी खड़ी करने पर देना होगा किराया…निगम ने पार्किंग शुल्क किया निर्धारित….
X
By NPG News

रायपुर 10 जुलाई 2021। तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पार्किंग को शुल्क निर्धारित किया गया है। 10 जुलाई से याने आज से दुपहिया वाहनों पर 12 रूपए और चार पहिया वाहनों पर 24 रूपए पार्किंग शुल्क लगाया जाएगा।

इस बाबत नगर निगम रायपुर ने एक आदेश निकाला है जो इस प्रकार है….
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के जोन कमिश्नर आरके डोंगरे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत मदर टेरेसा वार्ड नम्बर 48 के मरीन ड्राइव तेलीबाँधा स्थित पार्किंग स्थल पर दिनांक 10 जुलाई 2021 से दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़ी करने पर पार्किंग शुल्क का निर्धारित किया गया है। जोन 3 के जोन कमिश्नर ने वाहन चालक नागरिकों से कहा है कि पार्किंग स्थल पर स्थित कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करते हुए अपने वाहन चिन्हित पार्किंग स्थल पर ही पार्क कर सहयोग प्रदान करें। जोन 3 के जोन कमिश्नर ने कहा कि वाहन नो पार्किंग स्थल पर खड़ी किये जाने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की जायेगी, जिसकी समस्त जवाबदारी वाहन चालक की होगी।

Next Story