Begin typing your search above and press return to search.

अब महिला वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए सलमान, भेजा राशन सामान

अब महिला वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए सलमान, भेजा राशन सामान
X
By NPG News

मुंबई 13 अप्रैल 2020. अभिनेता सलमान खान करीब 25000 दिहाड़ी मजदूरों की जरूरतों कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि सलमान इन मजदूरों के अलावा सन सिटी के अंदर काम करने वाली 50 महिलाओं का भी खर्च उठाएंगे।

इंडिया टीवी के मुताबिक, मुंबई के मालेगांव से सलमान खान के पास मदद के लिए फोन आया था। जिसके बाद उनकी टीम ने इस बात का मुआयना किया। और अब अभिनेता की तरफ से वहां के लोगों के लिए जरूरी समान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सलमान खान के मैनेजर जॉर्डी पटेल ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी कामगारों के बैंक खातों में करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुके हैं। आने वाले दिनों के हालातों को देखते हुए वह अगले महीने भी ऐसे की मजदूरों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉय (Fwice) के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में दिहाड़ी मजदूरों की संख्या 19,000 है।

Next Story