Begin typing your search above and press return to search.

अब आर माधवन कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने मजेदार अंदाज में ट्वीट कर दी जानकारी

अब आर माधवन कोरोना संक्रमित, अभिनेता ने मजेदार अंदाज में ट्वीट कर दी जानकारी
X
By NPG News

मुंबई 25 मार्च 2021. आमिर खान के बाद अब आर माधवन को कोरोना हो गया है। माधवन ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में यह जानकारी साझा की है। माधवन ने 3 इडियट्स का एक पोस्टर साझा किया है। जिसमें आमिर खान के साथ वे बैठे हुए हैं। उन्होंने लिखा कि आखिरकार ‘वायरस’ ने ‘रैंचो’ के बाद ‘फरहान’ को पकड़ लिया है और यह एक ऐसी जगह है जहां वे नहीं चाहते कि ‘राजू’ आए। माधवन ने ट्वीट कर लिखा कि ‘फरहान ने रैंचो को फॉलो किया और वायरस हमेशा हमारे पीछे रहा लेकिन इस बार उसने हमें पकड़ लिया। लेकिन ऑल इज वेल और कोविड जल्दी ठीक हो जाएगा। यह ऐसी जगह है जहां हम राजू को नहीं चाहते। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मैं अच्छी तरह से स्वास्थ्य लाभ कर रहा हूं।‘

Next Story