Begin typing your search above and press return to search.

अब घर बैठे खुद ही कर सकेंगे कोरोना की जांच, होम टेस्टिंग किट को ICMR की मंजूरी….जानिए कितनी होगा रेट

अब घर बैठे खुद ही कर सकेंगे कोरोना की जांच, होम टेस्टिंग किट को ICMR की मंजूरी….जानिए कितनी होगा रेट
X
By NPG News

नई 20 दिल्ली मई 2021। कोराना की जांच अब घर पर भी की जा सकेगी। आईसीएमआर ने एक किट को मंजूरी दी है। इस किट के जरिये घर में ही नाक से कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकते हैं। ICMR ने कोरोना टेस्ट किट को लेकर नई एडवाइजरी भी दी है।

आईसीएमआर ने कहा कि होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है। यह उनके लिए भी है जो लोग लैब में कन्फर्म केस के सीधे संपर्क में आए हों। होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप के जरिये पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी।

ICMR ने कहा है कि पुणे स्थित मायलैब डिस्कवरी सॉल्युशन लिमिटेड की तरफ से रैपिड एंटीजन टेस्ट किट तैयार की गई है. संस्था ने कहा है कि इसका इस्तेमाल वे ही लोग करें, जिन्हें कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे हैं या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं. ICMR की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘इसमें अंधाधुंध टेस्टिंग की सलाह नहीं दी जाती है. सभी लोग जिनकी जांच पॉजिटिव आई है, उन्हें वास्तविक पॉजिटिव माना जा सकता है और बार-बार टेस्टिंग की कोई जरूरत नहीं है. वहीं लक्षणों के बावजूद जिन लोगों के सेल्फ टेस्ट का रिजल्ट निगेटिव आता है तो उन्हें संदिग्ध कोविड केस माना जाएगा और वे आरटी-पीसीआर टेस्ट करा सकते हैं.

कैसे करना है इस्तेमाल

यूजर मैनुअल के अनुसार, ‘नेजल स्वाब को दोनों नॉस्ट्रिल्स में 2 से 4 सेमी तक डालें. इसके बाद स्वाब को दोनों नॉस्ट्रिल्स में 5 बार तक घुमाएं. स्वाब को पहले से भरे हुए ट्यूब में डालें और बचे हुए स्वाब को तोड़ दें. ट्यूब का ढक्कन बंद करें. बाद में टेस्ट कार्ड पर ट्यूब दबाकर एक के बाद एक दो बूंदें डालें और नतीजों के लिए 15 मिनट का इंतजार करें. कोई भी नतीजा जो 20 मिनट के बाद आए, उसे अवैध समझा जाए.’
टेस्ट कार्ड पर दो सेक्शन होंगे. जिनमें से एक कंट्रोल सेक्शन और एक टेस्ट सेक्शन होगा. अगर बार केवल कंट्रोल सेक्शन ‘C’ पर नजर आए, तो नतीजा नेगेटिव है. अगर बार कंट्रोल सेक्शन और टेस्ट सेक्शन (T) दोनों पर आए, तो इसका मतलब है कि एंटीजन का पता चल गया है और टेस्ट पॉजिटिव है.

मायलैब डिस्कवरी सॉल्युशन के एमडी हसमुख रवाल ने कहा, ‘टेस्ट किट बाजार में एक हफ्ते में उपलब्ध हो जाएगी. इस प्रोडक्ट को तैयार करने में हमें 5 महीने का समय लगा. हमने इसकी कीमत 250 रुपये प्रति किट रखी है, जिसमें टैक्स भी शामिल है.’ उन्होंने बताया, ‘किट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह इस्तेमाल करने में बेहद आसान है और बायोहजार्ड नहीं है. इसके साथ ही एक सेफ्टी बैग भी आता है, जिसमें आप इस्तेमाल के बाद किट को डालकर डिस्पोज कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘पॉजिटिव जांच में 5 से 7 मिनट का समय लगेगा और नेगेटिव रिजल्ट में ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट का वक्त लगेगा.’ रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट किट के इस पाउच में एक पहले से भरा हुआ एक्स्ट्रेक्शन ट्यूब, नैजल स्वाब, एक टेस्ट कार्ड और सेफ्टी बैग साथ आएगा. इसके अलावा टेस्ट करने वाले व्यक्ति को अपने फोन में मायलैब कोविसेल्फ ऐप डाउनलोड करनी होगी.

Next Story