Begin typing your search above and press return to search.

अब एमएस धोनी कर रहे हैं ये काम, उगा रहे पपीते और तरबूज… शेयर किया VIDEO

अब एमएस धोनी कर रहे हैं ये काम, उगा रहे पपीते और तरबूज… शेयर किया VIDEO
X
By NPG News

रांची 27 फरवरी 2020। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी किसान बन गए हैं। वे रातू के सैंबो में जैविक खेती की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन दिनों तरबूज और पपीते भी उगाने लगे हैं। धोनी ने बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ऑर्गेनिक खेती (Organic Farming) की शुरुआत करते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में धोनी ने लिखा कि रांची में 20 दिनों से खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है।

धोनी अब 29 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से क्रिकेट मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे। आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो जैविक (ऑर्गेनिक) खेती सीख रहे हैं और खरबूजा और पपीता उगा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने यह वीडियो अपने फेसबुक अकांउट पर शेयर किया है। धोनी खेती शुरू करने से पहले पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो बीजे रोपण से पहले बुआई की जगह पर धूप जलाते हैं और नारियल तोड़ते हैं। धोनी ने इस पर कैप्शन देते हुए लिखा है कि रांची में 20 दिनों में खरबूज और पपीता की ऑर्गेनिक खेती की शुरुआत की है, पहली बार है कि इतना एक्साइटेड हूं।

बता दें कि इस बार आईपीएल 2020 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया कि धोनी उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे, जबकि टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू होगा।

Next Story