Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में अब डेंगू का कहर : राजधानी में एक ही दिन में आये 22 नये मरीज, कुल मरीजों का आंकड़ा 200 के करीब…. स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

छत्तीसगढ़ में अब डेंगू का कहर : राजधानी में एक ही दिन में आये 22 नये मरीज, कुल मरीजों का आंकड़ा 200 के करीब…. स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
X
By NPG News

रायपुर 18 अगस्त 2021। रायपुर में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार क राजधानी में एक साथ मिले 22 नये मरीज के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल रायपुर में 200 के करीब डेंगू के मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना का कहर कम होते ही जिस तरह से डेंगू ने राजधानी में पैर पसारा है, उसके बाद लोगों में डर गहरा गया है।

सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज रामकुंड आये हैं, पिछले दिनों एक बच्ची की भी डेंगू से मौत हो गयी थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर अलर्ट मोड पर है, जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, वहीं तत्काल इलाज की भी व्यवस्था की जा रही है। रामकुंड की 8 साल की बच्ची समेत गुढ़ियारी की 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल डेंगू अपना कहर बरपाएगा। इसके पीछे कोई साइंटिफिक कारण नहीं है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि हर तीसरे साल डेंगू के मरीज बढ़ते हैं।

2018 में 350 से अधिक मरीज रिपोर्ट हुए थे। 2019 में 100, 20 में 11 और 21 में अब तक 195 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। मगर, कहा जा रहा है कि सर्वाधिक मरीज निजी अस्पतालों की रिपोर्ट में पॉजिटिव आ रहे हैं और ये निजी अस्पतालों में ही भर्ती हैं। रायपुर सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जिला अस्पताल, आयुर्वेद अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड आरक्षित किए गए हैं। मगर, अभी सरकारी अस्पताल में सिर्फ एक मरीज ही भर्ती है।

Next Story