Begin typing your search above and press return to search.

महेंद्र कर्मा के नाम से जाना जायेगा अब बस्तर विश्वविद्यालय….झीरम की बरसी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- “ये एक राजनीतिक षड़यंत्र था, अब तक शहीदों को न्याय नहीं मिला, हमारी कोशिश जारी”

महेंद्र कर्मा के नाम से जाना जायेगा अब बस्तर विश्वविद्यालय….झीरम की बरसी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- “ये एक राजनीतिक षड़यंत्र था, अब तक शहीदों को न्याय नहीं मिला, हमारी कोशिश जारी”
X
By NPG News

रायपुर 25 मई 2020। बस्तर विश्वविद्यालय का नाम अब महेंद्र कर्मा के नाम से जाना जायेगा। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात का ऐलान किया। झीरम हमले की 7वीं बरसी पर आज मारे गये सभी नेताओं और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गयी।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस का ऐलान किया कि

“बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की स्मृतियों को सहेजने के लिए बस्तर विश्वविद्यालय अब महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जायेगा”

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम के शहीदों को याद करते हुए कहा कि उन नेताओं की कमी हमेशा महसूस होती है। उन्होंने कहा कि

“हमले के 7 साल गुजर चुके हैं, लेकिन आज भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं, ये एक राजनीतिक षड़यंत्र था,…शहीदों को अभी तक न्याय नहीं मिला है, लेकिन हमारी कोशिश जारी है, हमें उम्मीद है कि एक दिन सच जरूर सामने आयेगा”

वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अभी भी हमारे नेताओं को न्याय नहीं मिला है। झीरम का सच सबसे सामने आना चाहिये।

Next Story