Begin typing your search above and press return to search.
स्कूल शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का राज्य सरकार और आलोक शुक्ला को नोटिस

बिलासपुर, 9 मार्च 2021। हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव डॉ0 आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और आलोक शुक्ला को नोटिस जारी किया है।
याचिकाकर्ता रुस्तम भाटी की ओर से अधिवक्ता के राघवाचार्यलू, आशुतोष पांडेय, हिमांशु सिन्हा, ए.व्ही.श्रीधर शशांक ठाकुर और वैभव शुक्ला ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा।याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट को संविदा नियुक्ति को प्रावधानों के विपरीत बताते हुए आलोक शुक्ला की अर्हता पर प्रश्न उठाया है।
मुख्य न्यायाधिपति रामचंद्र मेनन और जस्टिस पी पी साहू की युगल पीठ ने संविदा नियुक्ति की इस याचिका की सुनवाई की। हाईकोर्ट डिवीजन बेंच 1 ने राज्य सरकार और आलोक शुक्ला को नोटिस जारी करते हुए 6 सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।
Next Story
