Begin typing your search above and press return to search.

संबित पात्रा को 26 मई का नोटिस.. राजधानी पुलिस बयान लेने के लिए जारी कर रही है नोटिस.. कुछ देर में मेल से भेजा जाएगा नोटिस

संबित पात्रा को 26 मई का नोटिस.. राजधानी पुलिस बयान लेने के लिए जारी कर रही है नोटिस.. कुछ देर में मेल से भेजा जाएगा नोटिस
X
By NPG News

रायपुर,23 मई 2021। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को राजधानी पुलिस ने बयान और अभिलेखों की बरामदगी के लिए व्यक्तिगत अथवा वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के लिए 26 मई की तारीख़ दे रही है। इस संबंध में संबित पात्रा के लिए नोटिस अब से कुछ देर बाद मेल से भेज दिया जाएगा।
राजधानी के सिविल लाईंस पुलिस थाने में क्राईम नंबर 215/2021 में बतौर अभियुक्त संबित पात्रा दर्ज हैं। टूलकिट को ट्वीटर पर शेयर करने के आरोप में यह FIR दर्ज है। यह FIR ग़ैर ज़मानती धाराओं के तहत दर्ज है, जिसमें धारा 504,505(1)(B),505(1)(C),469 और 188 प्रभावी है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी इस मामले में सह अभियुक्त हैं।
राजधानी पुलिस में आज शाम चार बजे का समय संबित पात्रा को दिया था। चार बजकर पाँच मिनट के आसपास संबित पात्रा की ओर से मेल आया जिसमें विभिन्न व्यस्तताओं को बताते हुए रायपुर पुलिस को सूचित किया गया था कि वे आज उपस्थित नहीं हो सकते, उन्हें सात दिन बाद का समय दिया जाए।
राजधानी पुलिस अब से कुछ देर बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को इस मामले में कथन और अभिलेख की बरामदगी के लिए नोटिस भेजने जा रही है। इस बार तारीख 26 मई तय की गई है।

Next Story