Begin typing your search above and press return to search.

पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर तक

पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर तक
X
By NPG News

रायपुर 28 जुलाई 2021। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा पद्म पुुरस्कार श्रृंखला के तहत ’’पद्म विभूषण‘‘ ’’पद्म भूषण‘‘ तथा ’’पद्म श्री‘‘ पुरस्कारों के लिए वर्ष 2022 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 सितंबर 2021 तक आॅनलाईन www.padmaawards.gov.in के माध्यम से आमंत्रित की गई है।
यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य मान्यता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक,सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गो जैसे अनुसूचित जातियों और जानजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों आदि में से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान कर इन पुरस्कारों के लिए विचार किया जाएगा।
पद्म पुरस्कार के लिए आॅनलाईन नामांकन 01 जून, 2021 से शुरू है तथा 15 सितंबर, 2021 तक प्राप्त नामांकनों पर ही विचार किया जायेगा।

Next Story