Begin typing your search above and press return to search.

NO पार्किंग टैक्स : अफसर ने जारी कर दिया पार्किंग वसूली का गलती से आदेश… मेयर को देनी पड़ी सफाई…. कहा- “एक पैसा भी नहीं देना है, अधिकारी ने गलती से आदेश जारी किया, मैं आदेश वापस लेता हूं”

NO पार्किंग टैक्स : अफसर ने जारी कर दिया पार्किंग वसूली का गलती से आदेश… मेयर को देनी पड़ी सफाई…. कहा- “एक पैसा भी नहीं देना है, अधिकारी ने गलती से आदेश जारी किया, मैं आदेश वापस लेता हूं”
X
By NPG News

रायपुर 10 जुलाई 2021। रायपुर नगर निगम को एक बार फिर अपने फैसले पर यू-टर्न लेना पड़ गया है। तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर पार्किंग टैक्स लगाने का फैसला 24 घंटे के भीतर रायपुर नगर निगम को वापस लेना पड़ गया है। महापौर एजाज ढेबर का कहना है कि अधिकारी की गलती की वजह से त्रुटिवश आदेश जारी हो गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जा रहा है। दरअसल कल ही मरीन ड्राइव में पार्किंग टैक्स लगाने का निगम ने फरमान जारी किया था, जिसके मुताबिक दोपहिया वाहन के लिए 12 रूपये और चार पाहिया वाहन के लिए 24 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया था।

बिना पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था किये निगम के पार्किंग टैक्स वसूलने के आदेश जारी होते ही बवाल मच गया। विरोध के स्वर तेज होते ही निगम को बैकफुट पर आना पड़ गया। आनन-फानन में मेयर ने प्रेस में बयान जारी कर इसे अधिकारी की गलती करार देते हुए आदेश को वापस लेने का ऐलान कर दिया।

अपने बयान में महापौर एजाज ढेबर ने कहा है कि…

“ये त्रुटिवश आदेश जारी हो गया था, हमारी मंशा..हमने पहले ही कहा कि वहां पर काम चल रहा है, अंदर में कमर्शियल एक्टिविटी होना है, हो सकता है उस वक्त वहां भीड़ बढ़े, बाद में हम देखेंगे कि पार्किंग करना है या नहीं करना है, लेकिन ये त्रुटिवश जारी हुआ है, उसे अभी के अभी हम कैंसल करते हैं, ना तो पार्किग सुबह में देना है और ना शाम में देना है, किसी तरह का शुल्क नहीं देना है, जैसा की लोग मरीन ड्राइव में आते हैं, वैसे ही आये, किसी को भी एक भी रूपया वहां नहीं देना है”

Next Story