Begin typing your search above and press return to search.

लॉकडाउन कल नहीं : रायपुर कलेक्टर ने जारी किया निर्देश…..खुली रहेगी सभी तरह की दुकानें… कलेक्टर ने अपने आदेश मे कहा…

लॉकडाउन कल नहीं : रायपुर कलेक्टर ने जारी किया निर्देश…..खुली रहेगी सभी तरह की दुकानें… कलेक्टर ने अपने आदेश मे कहा…
X
By NPG News

रायपुर 19 सितंबर 2020। राजधानी रायपुर सोमवार की रात से कंप्लीट लाकडाउन होने जा रहा है। उच्च स्तरीय बैठक के बाद लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। लॉकडाउन के पहले लोगों से अपील की गयी है कि वो अपनी जरूरत के सामान की व्यवस्था कर लें, लिहाजा जिला प्रशासन ने कल होने वाले पूर्व निर्धारित सप्ताहिक लॉकडाउन को स्थगित कर दिया है। राजधानी में हर रविवार लगने वाला लॉकडाउन इस सप्ताह नहीं लगेगा।

कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि..

“20.09.2020 रविवार हेतु संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश शिथिल किया जाता है, 20.09.2020 को अन्य दिनों की भांति व्यवसायिक गतिविधियों की इजाजत होगी”

मतलब जिला प्रशासन ने सभी लोगों को लॉकडाउन के पहले जरूरी सामान के इंतजाम के लिए तीन दिनों का वक्त दिया है। आज शाम तक सामान की खरीदी की जा सकती है, वहीं कल और परसों भी समान के इंतजाम का समय लोगों को दिया गया है। आपको बता दें कि कलेक्टर ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की गतिविधि की इजाजत इस दफा लॉकडाउन में नहीं दी जायेगी।

सिर्फ अतिआवश्यक सेवा पेट्रोल पंप और दवाई की दुकानें ही खुलेगी, वहीं दूध वितरण के लिए भी कुछ देर का ही वक्त दिया जायेगा। पेट्रोल पंप और मीडियाकर्मियों पर भी इस बार पाबंदियां लगायी गयी है। वही सभी तरह के दफ्तारों को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है।

Next Story