Begin typing your search above and press return to search.

NMDC ने कोविड की चुनौतियों के बावजूद उत्पादन और बिक्री में किया शानदार प्रदर्शन, 2020 के मुकाबले उत्पादन में 8 तथा बिक्री में 6 फीसदी का ग्रोथ, सीएमडी सुमित देब बोले, एनएमडीसी कर्मियों के संकल्पित प्रयासों पर मुझे गर्व है

NMDC ने कोविड की चुनौतियों के बावजूद उत्पादन और बिक्री में किया शानदार प्रदर्शन, 2020 के मुकाबले उत्पादन में 8 तथा बिक्री में 6 फीसदी का ग्रोथ, सीएमडी सुमित देब बोले, एनएमडीसी कर्मियों के संकल्पित प्रयासों पर मुझे गर्व है
X
By NPG News

हैदराबाद, 1 अप्रैल, 2021। देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने वर्ष 2021 के दौरान उत्पादन तथा बिक्री, दोनों में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में शानदार प्रदर्शन किया है।
वित्त वर्ष 2021 में लौह अयस्क का उत्पादन 34.11 एमटी रहा जो पिछले वर्ष 2020 में हुए 31.49 एमटी उत्पातदन पर 8 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह वित्त् वर्ष 2021 में लौह अयस्क की बिक्री 33.27 एमटी रही जो वर्ष 2020 के 31.51 एमटी से 6 प्रतिशत अधिक है।
लौह अयस्कक का तिमाही उत्पादन चैथी तिमाही में 12.31 एमटी तथा बिक्री 11.11 एमटी रही जो एनएमडीसी की स्थातपना से अब सर्वाधिक है और यह पिछले वर्ष से 2.84 एमटी (30 प्रतिशत) तथा 2.49 एमटी (29 प्रतिशत) अधिक है।
छत्तीसगढ़ में बैलाडीला परियोजनाओं में वर्ष 2021 में उत्पादन 26.56 एमटी रहा जो पिछले वर्ष 2020 के 24.49 एमटी उत्पादन की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है।
बैलाडीला परियोजनाओं से वर्ष 2021 में लौह अयस्क की कुल बिक्री 25.85 एमटी रही जो वर्ष 2020 के 24.46 एमटी के मुकाबले 6 प्रतिशत अधिक है।
किरंदुल कॉम्लेक्स में इस वर्ष 136.34 लाख टन का उत्पादन, 19.97 लाख टन मासिक उत्पादन (मार्च, 2021), तथा 1.21 लाख टन का दैनिक उत्पादन (28-03-2021) इसकी स्थापना से लेकर अब तक का सर्वाधिक है।
बचेली कॉम्लेक्स में इस वर्ष 129.27 लाख टन का उत्पादन तथा 19.86 लाख टन का मासिक उत्पादन (मार्च, 2021) इसकी स्थावपना से लेकर अब तक का सर्वाधिक है।
वर्ष 2021 के उत्पादन तथा बिक्री के बारे में श्री सुमित देब, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने कहा कि “यह वर्ष हम सभी के लिए चुनौतियों का वर्ष था। ऐसी स्थितियों के बावजूद टीम एनएमडीसी का प्रदर्शन हर क्षेत्र में उत्कृष्ट रहा। इसने कोविड के विरूद्ध मुकाबले में, उत्पादन तथा बिक्री की वृद्धि में, और साथ ही समुदाय की देखभाल के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मैं अपने सभी कर्मचारियों तथा अपने सभी स्टेेकधारकों को बधाई देता हूं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में उनके संकल्पित प्रयासों पर मुझे गर्व है। मुझे विश्वा्स है कि इस प्रकार के उत्साह के साथ हम वित्त वर्ष 2022 में 42 एमटी के उत्पादन लक्ष्य को निश्चय ही पार कर सकेंगे तथा खनन नियमों में नए सुधारों के साथ एनएमडीसी अपनी क्षमता की वृद्धि के लिए नए अवसर तलाशेगा।”

Next Story