Begin typing your search above and press return to search.

नीलेश क्षीरसागर ने गरियाबंद कलेक्टर का चार्ज लिया….. 2011 बैच के अफसर दूसरे जिले की संभाल रहे हैं कमान….गरियाबंद के आठवें कलेक्टर बने

नीलेश क्षीरसागर ने गरियाबंद कलेक्टर का चार्ज लिया….. 2011 बैच के अफसर दूसरे जिले की संभाल रहे हैं कमान….गरियाबंद के आठवें कलेक्टर बने
X
By NPG News

गरियाबंद 3 नवंबर 2020। नीलेश क्षीरसागर ने कलेक्टर गरियाबंद का चार्ज ले लिया है। IAS नीलेश का ये दूसरा जिला है, इससे पहले वो जशपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। जशपुर कलेक्टर के बाद उन्हें मंत्रालय बुला दिया गया है। उनके पास कई अहम जिम्मेदारियां थी। 31 अक्टूबर की शाम जारी हुए तबादला आर्डर में नीलेश को गरियाबंद का कलेक्टर बनाया गया है।

2011 बैच के IAS नीलेश रायपुर में जिला पंचायत सीईओ भी रह चुके हैं।इससे पहले वो संचालक कृषि एवं गन्ना आयुक्त तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाऊस कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ थे।

नीलेश क्षीरसागर ने गरियाबंद जिले आठवें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। कलेक्टरेट पहुंचने पर एसपी भोजराम पटेल ने उनका स्वागत किया।

Next Story