Begin typing your search above and press return to search.

निखिल द्विवेदी को मिली यूथ कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी…..संगठन ने यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग का चेयरमैन बनाया…. विधायक देवेंद्र यादव, NSUI अध्यक्ष आकाश सहित कईयों ने दी बधाई

निखिल द्विवेदी को मिली यूथ कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी…..संगठन ने यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग का चेयरमैन बनाया…. विधायक देवेंद्र यादव, NSUI अध्यक्ष आकाश सहित कईयों ने दी बधाई
X
By NPG News

रायपुर 14 मार्च 2021। निखिल द्विवेदी यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन होंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरू एवं मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव के निर्देश पर निखिल को ये बड़ी जिम्मेदारी दी गयी थी। युवा तेज तर्रार निखिल लंबे समय तक छात्र संगठन NSUI में भी सक्रिय रहे। राजनांदगांव NSUI जिलाध्यक्ष से छात्र राजनीति में प्रवेश करने वाले निखिल ने राष्ट्रीय महासचिव तक की जिम्मेदारी संगठन में संभाली है।

छात्र हित के लिए प्रखर नेतृत्वकर्ता रहे निखिल ने राजनांदगांव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा था। निखिल को पार्टी और छात्रों व युवाओं के मुद्दे को उठाने का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ा। उनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज कराये गये, लेकिन पीछे हटने के बजाय निखिल ने हर बार आक्रामक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की। यूथ आईकॉन निखिल के संघर्ष को देखते हुए युवा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए आज दिल्ली में नियुक्ति की जिसमे भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव युवा कांग्रेस कार्यकारी अधयक्ष महेंद्र गंगौत्री एवं NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बधाई दी।

Next Story