Begin typing your search above and press return to search.

नाईट कर्फ्यू : रविवार से इस राज्य में नाईट कर्फ्यू का ऐलान…. मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद दिया निर्देश …..

नाईट कर्फ्यू : रविवार से इस राज्य में नाईट कर्फ्यू का ऐलान…. मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद दिया निर्देश …..
X
By NPG News

मुंबई 26 मार्च 2021। कोरोना का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में फूटा है। देश में जितने भी कोरोना मरीज मिल रहे हैं, उनमें से 70 प्रतिशत मरीज अकेले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। कोरोना के बढ़े खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में रविवार (28 मार्च) से नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई है. यानी कि महाराष्ट्र में रविवार से नाइट कर्फ्यू लागू होगा. सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि खतरा खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह और बढ़ गया है. लोगों को यह समझने की जरूरत है. अब सख्त कदम उठाना अनिवार्य हो गया है. जिले के डीएम स्थिति के आधार पर लॉकडाउन लगा सकते हैं.

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार को देखते हुए उद्धव सरकार एक्शन में आ गई है. सीएम उद्धव ठाकरे ने पूरे राज्य में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है. इस दौरान मॉल आदि रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे. सीएम उद्धव ने लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील की है.

बता दें कि शुक्रवार को सभी जिलों के डीएम से बैठक के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की.

Next Story