Begin typing your search above and press return to search.

NGO के संचालक पर लगा रेप का आरोप, काम करने वाली महिला ने दर्ज कराई FIR….आरोपी गिरफ्तार

NGO के संचालक पर लगा रेप का आरोप, काम करने वाली महिला ने दर्ज कराई FIR….आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर 9 जुलाई 2020। रेप के आरोप में लाॅर्ड बुद्धा फाउंडेशन के संचालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर उसी के एनजीओं में काम करने वाली महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद फाउडेशन के संचालक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम हिमाद्रि बरूवा हैं और नया रायपुर के सेक्टर 29 में लाॅर्ड बुद्धा फाउंडेशन के नाम पर NGO चलाता है। पीड़िता ने आरोप लगया हैं कि NGO का संचालक उसके साथ पिछले आठ माह से दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति जगदलपुर रेलवे में पदस्थ है और उसके दो बच्चे भी है। महिला का पति के साथ कुछ सालों से विवाद चल रहा है, इस वजह से वो पति से अलग रह रही थी। पीड़िता नया रायपुर स्थित किराये के एक मकान में अपने दो बच्चों के साथ रहती है और आरोपी हिमाद्रि बरूवा के NGO में काम करती है।

पीड़िता का आरोप ही कि, संचालक हिमाद्रि ने पैसों की मदद की ऐवज में उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाये। इस दौरान आरोपी की हिम्मत बढ़ने लगी और गलत डिमांड करने लगा। इस बात से परेशान महिला ने इसकी शिकायत राखी थाने मेें की। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Next Story